चला जाता हूँ हँसता-खेलता मौजे-हवादिस से, अगर आसानियाँ हों ज़िंदगी दुशवार हो जाए।

Pages

Wednesday, January 25, 2012

26 जनवरी, 2012 पर

धुन्ध अगर गहरा है, तो क्या ?
अन्तहीन सहरा है, तो क्या ?
क़दम कद़म पहरा है, तो क्या ?
सिंहासन बहरा है, तो क्या ?
मन-मूरख को मुसकाने का मन्त्र मुबारक हो।.
अटल छत्र की छाया में गनतन्त्र मुबारक हो।।

Tuesday, January 17, 2012

दस्तक : नये साल की

अपने दरवाज़े पे फिर वक्त ने दी है दस्तक। फिर नया साल नये ख़्वाब सजा लाया है।



اپنے دروازے پے پھر وقت نے دی ہے دستک . پھر نیا سال نے خواب سجا لیا ہے

"ठीक एक साल बाद एक बार फिर...


साल का स्वागत!...
एक साल और गया.
उभरीं कुछ यादें
भीतर दबी और पड़ी.
प्यार से पाले हुए पल और पहर
... छितराने लगे,
पीले पतझर के पहरों पर बरस-बरस छाने लगे.
निकला उनकी घनी झाड़ी से किसी तरह
क्योंकि पक गई थी भूख
जो दी गई थी ज़िंदगी के साथ,
क्योंकि थक गई थी प्यास
और पेश होना था पानी के यक्ष के आगे
किसी ज़िंदा प्यासे की तरह...